दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में ३१ मार्च तक लागू हो सकता है ‘जनता कर्फ्यू’: सूत्र

मुंबई: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि शनिवार को 64 मरीज थे आज महाराष्ट्र में 10 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 6 मुंबई के और 4 पुणे के हैं। इसमें 5 संसर्ग से हैं। राज्य में कुल संख्या 74 हो गई है।

वहीं मुंबई के एक अस्पताल में एक 63 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जो कि कई बीमारियों से पीड़ित थे। अब मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। इसकी रोकथाम के लिए आज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का भी आह्वान किया गया है। उसका बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में 31 मार्च तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू हो सकता है। सीएम उद्धव ठाकरे कर सकते हैं इसकी घोषणा! भारतीय रेलवे ने देशभर की सभी ट्रेन रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाड़ी को चलाने की अनुमति दी गई है।

‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान सायन कोलीवाड़ा की सभी दुकानें बंद