मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र लॉकडाउन: टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने बेटी को दिया जन्म

मुंबई: कोरोना संकट के बीच एक खुशखबरी है। टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना व गौतम गुप्ता के घर पर किलकारी गूंजी हैं। स्मृति ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम स्मृति खन्ना ने बुधवार शाम 4 बजे अपनी नन्ही परी को जन्म दिया। पैरेंट्स बनने के बाद स्मृति व उनके पति गौतम गुप्ता बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। स्मृति ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस क्यूट फोटो में स्मृति ने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है। स्मृति के साथ उनके पति भी बैठ हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘हमारी राजकुमारी आ चुकी है’।
गौतम गुप्ता ने बताया कि मां व बेटी दोनों स्वस्थ्य है। इसी के साथ ही उन्होंने ये खुलासा भी किया है कि लॉकडाउन के बीच वो स्मृति खन्ना को लेकर अच्छे से अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हम जुहू (मुंबई) में रहते हैं व हॉस्पिटल खार में है। लॉकडाउन के बीच हमने अकेले ही अस्पताल जाने का निर्णय लिया व हम दोनों सुरक्षित वहां पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब कुछ अच्छे से हो गया, इस बात की बेहद खुशी है।
स्मृति खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें लोग उन्हें लगातार शुभकामना दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि स्मृति खन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी के फेज को बहुत ज्यादा एंजॉय किया। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप की फोटोज़ शेयर करती थीं।