महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रीलिम्स एग्जाम की तारीख

मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC 2021) ने MPSC प्रारंभिक परीक्षा के टाइम टेबल की घोषणा कर दी है. टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जारी की गई है. प्रारंभिक परीक्षा 02 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी. 290 पदों के लिए यह परीक्षा राज्य के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. महाराष्ट्र सरकार के सूचना केंद्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है.
ठीक उसी तरह MPSC 2022 मुख्य परीक्षा 07 मई से 09 मई, 2022 तक आयोजित होने जा रही है. आयोग ने विभिन्न पदों के लिए लगभग 290 रिक्तियों को जारी किया है. इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य के सहायक आयुक्त, समूह विकास अधिकारी के पद भरे जाएंगे.