चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: आजमी बोले- समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, सोनिया गांधी से मिले एकनाथ गायकवाड

मुंबई, महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान अब किसी भी पल हो सकता है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि इस बार वे अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने बुधवार को कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। विधानसभा की सभी सीटों पर हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं भाजपा-शिवसेना का गठबंधन पूर्वनिर्धारित है।

सोनिया गांधी ने की गायकवाड से चर्चा
अभिनेता से नेता बने उर्मिला मातोंडकर और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र की राज्य इकाई के प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ के साथ बैठक की।
गायकवाड़ दिल्ली स्थित 10 जनपथ में सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे और बुधवार को एक घंटे तक उनसे चर्चा की। गायकवाड़ ने बताया कि उनकी और सोनिया गांधी के बीच चुनाव और नेताओं को लेकर सारी चर्चा हुईं है।