मुंबई , महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद सुजय ने बीजेपी नेताओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित का इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

