दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

महिला दिवस: सेना में महिलाओं के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए- राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली: महिला दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना में महिलाओं के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल के सालों में सशस्त्र बलों में महिला प्रतिभागियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और विचार व्यक्त किया कि सेना में उनके लिए कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए।
इस साल रिपब्लिक डे परेड में पुरुष मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करने वाली तानिया शेरगिल का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि महिलाएं अब कई मोर्चों पर नेतृत्व कर रही हैं जो पहले उनके लिए खुले तक नहीं थे। नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘वीमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स’ के अवसर पर उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं को और सशक्त बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
राजनाथ सिंह ने कहा, इंडियन एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाएं हैं। आर्मी की आठ ब्रांच में महिलाएं हैं। नेवी की समुद्र में न जानेवाली हर ब्रांच में महिलाएं हैं। मैं भरोसा देता हूं कि जल्द बाकी ब्रांच भी महिलाओं के लिए खोल दी जाएंगी।