ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मानखुर्द में निर्माणाधीन ब्रिज का हिस्सा गिरा; 2 लोग घायल

मुंबई: मानखुर्द में बुधवार देर रात एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए। यह ब्रिज एक ट्रक और दो कार पर गिरा है। गुरुवार सुबह तक ब्रिज के मलबे को हटाने का काम किया गया।
घटना बैगनवाड़ी जंक्शन के पास घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर हुई है। इसमें घायल दोनों लोग ब्रिज के नीचे खड़े थे। दोनों को मुंबई के घाटकोपर में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का अभी भी इलाज जारी है। जिस वक्त यह ब्रिज गिरा, नीचे वाहन खड़े थे, जिसमें एक ट्रक और दो छोटी गाड़ियां मलबे में दब गई। ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर ट्रक को निकाला गया। इस काम में मदद के लिए क्रेन भी मंगाई गई।