चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई में चुनावी प्रचार के दौरान मनोज तिवारी ने कांग्रेस और केजरीवाल पर साधा निशाना

मुंबई, ( राजेश जायसवाल) : कांदिवली इलाके में चुनावी प्रचार के दौरान भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में 15 साल तक राज किया, जब इन्हें लगा कि मेरी नही चलेगी तो B टीम बना ली, आम आदमी पार्टी। राहुल गांधी ने खुद अपने मुंह से कहा कि अरविंद केजरीवाल यूटर्न मारते हैं। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस का ही पैदा किया हुआ है जो अब एक्सपोज़ हो चुके है। राहुल गांधी का desperation भी दिख रहा और अरविंद केजरीवाल की अवसरवादिता भी।
मैं चुनौती देता हूँ …कर लीजिए गठबंधन , दिल्ली से आम आदमी पार्टी वैसे ही समाप्त हो जाएगी, जैसे बिहार और यूपी से समाप्त हो गई।
मनोज तिवारी ने भिवंडी में भाजपा उम्मीदवार सांसद कपिल पाटील और उत्तर मध्य मुंबई में भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन के लिए प्रचार किया। तिवारी ने भिवंडी में धामनकर नाका के पास और मुंबई में चांदिवली में उत्तर भारतीयों के बीच जाकर भाजपा के लिए वोट देने की अपील की। तिवारी ने राहुल गांधी के चौकीदार चोर है, के नारे पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग चौकीदार के सोने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चौकीदार सोएं और ये लोग चोरी कर सकें। उत्तर भारत के जो लोग चौकीदार का काम कर रहे हैं, क्या वे लोग चोर हैं?