महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: अमित ठाकरे लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित को दो दिनों से बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल ले जाया गया। अमित की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही मलेरिया और अन्य जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।