Uncategorisedब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के एक अनाथालय में फूटा कोरोना बम, 22 बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव!

मुंबई: सेंट जोसेफ स्कूल एवं अनाथालय में कोरोना बम फूटा है। यहां के 95 बच्चों में से 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई मनपा प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
मुंबई मनपा की ओर से बताया गया है कि 24 अगस्त को इस अनाथालय में कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट किया गया था। इस दौरान 95 बच्चों में से 22 की रिपोर्ट 25 अगस्त को पॉजिटिव पाई गई। कोरोना पॉजिटिव पाए गए बच्चों में चार की उम्र 12 वर्ष से कम होने की वजह से उन्हें नायर अस्पताल के पेडियाट्रिक केयर सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा 18 बच्चों को रिचर्डसन एंड क्रूडस कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। इन 18 कोरोना पॉजिटिव बच्चों में 12 की उम्र 12-18 वर्ष और 6 बच्चे 18 साल से अधिक उम्र के हैं। मुंबई मनपा प्रशासन ने सभी बच्चों की तबीयत स्थिर होने की जानकारी दी है।