ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कोरोना वैक्सीन के दोनों खुराक ले चुके लोग 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में कर सकेंगे सफर

अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि अब ‘व्हाट्सएप’ पर सेकंड के भीतर कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मिल सकेगा। इसके लिए पहले मोबाइल में 90131 51515 नंबर सेव करना होगा।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी, सिर्फ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।
सीएम ठाकरे ने कहा कि यात्री मोबाइल एप के माध्यम से (लोकल) ट्रेन पास डाउनलोड कर सकते हैं। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वे शहर के म्युनिसिपल वार्ड कार्यालयों के साथ-साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से फोटो पास ले सकते हैं।
इधर, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,508 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,895 लोग डिस्चार्ज हुए और 151 लोगों की मौत दर्ज की गई। कुल मामले 63,53,328 हैं। कुल 61,44,388 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से अब तक कुल 1,33,996 लोगों की मौत हुई है। कुल सक्रिय मामले 71,510 हैं।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से मुंबई लोकल को शुरू करने की लगातार मांग उठ रही थी। मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गत दिनों विरोध प्रदर्शन किया था।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह पुलिस के माध्यम से सरकार की तानाशाही है, लेकिन हमारा विरोध आम आदमी के लिए है। इससे पहले यह संकेत दिया गया था कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन कोविड लॉकडाउन में छूट को लेकर की गई नवीनतम घोषणाओं में आवश्यक राहत की पेशकश नहीं की थी।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप ने भी मांग की थी कि लोकल ट्रेन सेवा कम से कम उन लोगों के लिए फिर से शुरू होनी चाहिए, जिन्हें कोविड19 वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन के दो डोज लेने वाले लोगो को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की थी।