पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई कोर्ट ने ड्रग माफिया ललित पाटिल की पुलिस हिरासत 27 तक बढ़ाई

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने पुणे के गिरफ्तार ड्रग माफिया ललित पाटिल की पुलिस हिरासत 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ससून अस्पताल में भर्ती ललित पाटिल 2 अक्टूबर को पुणे पुलिस के चंगुल से फरार हो गया था। उसे मुंबई पुलिस की एक टीम ने चेन्नई के पास से गिरफ्तार किया था। उसे 17 अक्टूबर को मुंबई लाया गया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पहली रिमांड समाप्त होने के बाद, ललित को सोमवार को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसने उसकी पुलिस हिरासत शुक्रवार तक बढ़ा दी। पुणे में इसी मामले में पाटिल के खिलाफ दर्ज मामलों के लिए उसकी हिरासत की मांग के लिए पुणे पुलिस की एक टीम भी मुंबई में है।