ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: खार में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, मलबे में 10 साल की बच्ची फंसी

मुंबई: मुंबई के खर में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गई है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंचकर काम में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शहर के खार इलाके में हुआ है। मुंबई के पॉश खार इलाके में पांच मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा मंगलवार दोपहर तकरीबन दो बजे गिर गया।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे। वहीं जहां लिफ्ट ऑपरेट होती है, वहां भी लोग थे। मलबे में दस साल की एक बच्ची के फंसने की बात सामने आ रही है। एनडीआरएफ की टीम बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बीएमसी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालना है।