ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: टीका लगवाने के बाद अब इस एक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव!

मुंबई: देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। आए दिन सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे है। इसी दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने पिछले हफ्ते वैक्सीन का पहला डोज लिया था। आशुतोष ने बताया कि, 6 अप्रैल को उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी, इसके बावजूद भी वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि, एक्टर ने अपनी पत्नी रेणुका के साथ 6 अप्रैल को वैक्सीन का पहला डोज लिया था। इस बात की जानकारी रेणुका ने ट्वीट के माध्यम से दी थी।