दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: धाता मिश्रा बने NSUI के महाराष्ट्र सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर

मुंबई: कांग्रेस के स्टुडेंट‌ विंग ‘नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया'(एन.एस.यु.आई) के महाराष्ट्र राज्य मीडिया सेल के विशेष पदों पर नियुक्ती की गई। जिनमें धाता मिश्रा को एन.एस.यु.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आदेशानुसार व एन.एस.यु.आई महाराष्ट्र के अध्यक्ष अमीर शेख के सह-सहमति से नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया। धाता मिश्रा को एन.एस.यु.आई महाराष्ट्र सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति से मुंबई कांग्रेस के युवा वर्ग में काफी उत्साह व हर्ष का माहौल बना हुआ है। खासकर दक्षिण मध्य मुंबई जिल्हा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धाता मिश्रा की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनांए दी हैं। नये दायित्व के लिए श्री मिश्रा को बधाई देने वालों का ताँता लगा है।
अपनी इस नियुक्ति पर धाता मिश्रा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा नीरज कुंदन व अमीर शेख का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि’ नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया’ (NSUI), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र-शाखा है। इसकी स्थापना १९७१ में हुई थी।

इस मौके पर धाता मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बाळासाहेब थोरात, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण व महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व उपसभापति माणिकराव ठाकरे के प्रमुख मार्गदर्शन के कारण ही उनकी पदोन्नति जारी है, वे इन सभी को अपना आदर्श मानते है, व विशेष रूप से इन सभी के मार्गदर्शन में कांग्रेस की नीतियों व विचारो को जन सामान्य तक पहुंचाते रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए तनमन से काम करते रहेंगे।