ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोग गिरफ्तार

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग समुद्र तटों और मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर एकत्रित हुए। मध्यरात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, लेकिन यातयात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।