ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नौसेना में पनडुब्बी खंडेरी हुई शामिल, 300 किमी तक दुश्मन पर वार करने में सक्षम

मुंबई, भारतीय नौसेना आज और मजबूत हो गई है। क्योंकि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पनडुब्बी खंडेरी नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है। पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी के बेड़े में शामिल होने से नौसेना को साइलेंट किलर की ताकत मजबूत हुई है। आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है, जिसे पी-17 शिवालिक वर्ग के युद्धपोत के साथ नौसेना में शामिल किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसे हरी झंडी दिखाई।
आईएनएस खंडेरी पनडुब्बी को नौसेना को सौंपने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से कहा है कि आज हमारी सरकार के मजबूत संकल्प से INS खंडेरी के बेड़े में शामिल होने के बाद नेवी की क्षमता और बढ़ गई है। अब भारत पाकिस्तान को पहले से बड़ा झटका देने में सक्षम है। रक्षा मंत्री ने कहा कि खंडेरी नाम ‘स्वॉर्ड टूथ फिश’ से प्रेरित है, जो समुद्र के तल के करीब पहुंचकर शिकार करने के लिए जानी जाने वाली एक घातक मछली मानी जाती है। आईएनएस खंडेरी के नौसेना में शामिल होने से भारत की नेवी की क्षमता में कई गुणा इजाफा होगा। INS खंडेरी को नौसेना में शामिल करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अब 26/11 जैसी साजिश कामयाब नहीं होगी।