ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: पुलिस कैंप में घर की छत का प्लास्टर गिरा, परिवार के 4 सदस्य घायल

मुंबई: मुंबई में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दक्षिण मुंबई के पुलिस कैंप में एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई, क्योंकि उनकी चोटें मामूली थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई जब परिवार के सदस्य ताड़देव में पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल के अपने मकान में सो रहे थे।