ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई पुलिस पर टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा

मुंबई: मानखुर्द-गोवंडी के शिवाजी नगर में रहने वाले दो युवकों को इलाके में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस को निशाना बनाकर टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलीम शेख (24) और फहाद सलीम शेख (27) ने लॉकडाउन निर्देशों के बारे में वीडियो बनाकर कहा कि पुलिस ‘जाने-माने लोगों को नहीं मारती’ और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो में उन दोनों को बिना मास्क के देखा जा सकता है। उन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और महामारी अधिनियम 1987 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है।