धुलेमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरव्यवसाय

मुंबई: प्रेमिका की जान लेने की कोशिश फेल, खुद ट्रेन के नीचे आया, मौत!

मुंबई: अपनी प्रेमिका के साथ छुट्टियां बिताने आए एक शख्स की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। खास बात यह है कि यह शख्स ट्रेन की पटरी के पास प्रेमिका को ही मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उल्टे उसे ही जान गंवानी पड़ गई। माटुंगा रोड पर हुए हादसे में मुंबई सेंट्रल जीआरपी ने ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। वहीं, मृतक का परिवार मामले में जांच की मांग कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विधवा महिला की इस शख्स से पहचान लोन के सिलसिले में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता परवान चढ़ गया। 18 जनवरी को दोनों धुले से आए और माटुंगा रोड पर उतरे। पुलिस ने बताया कि शख्स ने कहा कि वे दादर टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने के लिए कुछ देर ट्रैक किनारे चलेंगे। महिला पहले कभी मुंबई नहीं आई थी। प्लैटफॉर्म के पास सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों साथ में चल रहे थे।

महिला की जान लेने की कोशिश
ट्रैक पर सुनसान इलाका आने पर शख्स ने महिला से इंतजार करने के लिए कह और खुद कहीं चला गया। इसके बाद वह पीछे से आया और महिला के दुपट्टे से उसका गला दबाने की कोशिश करने लगा। महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश। इस पर वह महिला को छोड़ उसका सामान उठाकर ट्रैक पर भागने लगा। इस दौरान उसने आती हुई ट्रेन को नहीं देखा।

परिवार को महिला पर शक
पुलिस ने बताया कि मोटरमैन के बयान के मुताबिक शख्स की हादसे में जान चली गई। महिला ने प्लैटफॉर्म पर भागकर अपनी जान बचाई। उसने महिला यात्रियों और पुलिस से सारी बात बताई। उसे जीआरपी पोस्ट ले जाया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। शख्स का शव को ऑटप्सी के लिए भेज दिया गया। एक अधिकारी ने बताया है कि घटना के बाद परिवार ने जांच की मांग की है। उन्हें शक है कि हत्या में महिला का हाथ है।

हालांकि, पुलिस जांच में हत्या में महिला के शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने बताया है कि अलग-अलग ऐंगल से कैमरे देखे गए हैं। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि शख्स ने महिला का गला दबाने की कोशिश नहीं की है। हालांकि, पुलिस को शख्स है कि महिला ने कर्ज नहीं चुकाया था, हो सकता है कि इस कारण ऐसा हुआ हो।