ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बॉस की पत्नी को फंसाकर कर रहा था ब्लैकमेल, हुआ गिरफ्तार

मुंबई, बॉस की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के शिकायतकर्ता महिला के साथ संबंध थे और उसने इसका खुलासा महिला के पति के सामने कर देने की धमकी देकर उससे ढाई लाख रुपए वसूले थे।

बलात्कार के आरोप में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुजरात का रहने वाला है और उसके ऊपर पहले भी बलात्कार के आरोप लगे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस आरोप में उसे गुजरात में गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी और उसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गया था। यहां आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला के पति के स्वामित्व वाली कंपनी में नौकरी कर ली। विलेपार्ले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या की धमकी देकर उससे करीबी बढ़ाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद उसने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे लेकर काफी पजेसिव रहने लगा। उसने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया और बाद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू किया है।