दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे सांसद मनोज कोटक

मुंबई, मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष की ताजपोशी सांसद मनोज कोटक के सिर होने वाली है। मनोज कोटक के नाम की मुहर दिल्ली से लगी है। सांसद मनोज कोटक को शनिवार की रात एकाएक दिल्ली बुलाया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार में 13 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।