malad fire slum today
मुंबई: मुंबई के उपनगर मलाड में सोमवार सुबह करीब 50 से 100 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसकर एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुरार गांव के जमरीशी नगर में सुबह 11 बजे आग लगने की सूचना मिली और यह तेजी से अन्य झुग्गियों में फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए कम से कम पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कूलिंग ऑपरेशन के दौरान इसे और फैलने से रोका।
एक 12 वर्षीय लड़का प्रेम तुकाराम बोर एक जली हुई झोपड़ी से मिला। लड़के को कांदिवली में बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
