पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव, नहीं की कभी विदेश यात्रा

पुणे जिलाधिकारी नवल किशोर

पुणे: पुणे शहर में एक महिला का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला को भारती अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ रखा गया था। उन्हें खांसी और बलगम आने के बाद स्वाइन फ्लू होने की शंका के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में चेकअप कराने के लिए भेजा गया।
जिला अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि इस महिला की किसी भी प्रकार की विदेशी यात्रा का इतिहास नहीं है, लेकिन उन्होंने नवी मुंबई में 3 मार्च को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि वह इस केस की जांच कर रहे हैं। हालांकि कोविड-19 के टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गई हैं। विदेश की यात्रा का कोई रिकॉर्ड ना होने के अलावा वह अन्य लोगों के संपर्क में भी जरुर आयी होंगी। उन्होंने बताया कि कैब से नवी मुंबई के लिए की गई उनकी यात्रा की जांच की जा रही है। ऐसे केस की स्टडी करने के लिए अलग से दिश-निर्देश दिए गए हैं। इस महिला का केस उच्च अधिकरियों के पास आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले 25 वर्षीय युवक का टेस्ट भी पुणे में पॉजिटिव आया था, जो आयरलैंड की यात्रा करके लौटा था। इस शख्स को नायडू अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती किया गया था।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। एक दिन में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोग विदेश से आए हैं। तीन लोग इनसे संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले इस राज्य से आए है, जिसे चलते वहां पर लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो गई है।