ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: महिला डेंटिस्ट ने फांसी लगा की आत्महत्या, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं?

मुंबई, अंधेरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) में स्थित अपने आवास में स्वाति शिगवान नामक 31 वर्षीय डेंटिस्ट ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वाति के फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को उसमें से अहम सुराग मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, स्वाति का शव अंधेरी ईस्ट में ग्रीन फील्ड बिल्डिंग में स्थित उनके फ्लैट में फंदे से झूलता हुआ मिला। स्वाति मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली थीं। पुलिस को स्वाति का सुसाइड नोट भी मिल गया है लेकिन पुलिस जांच की बात कहते हुए उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है।