ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी पर फायरिंग कर बाइक सवार हुए फरार

विरार: विरार में शनिवार रात ८ बजे के आसपास दो बाइक सवार शख्सों ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर फायरिंग कर बहुत ही आसानी से फरार हो गए। बाइक सवार चेहरे पर मास्क लगा रखे थे, लाल और ब्लॅक कलर के जैकेट पहने हुए थे। अभी-अभी कुछ समय पहले इस घटना के बारे में एसपी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घटना की जांच जारी है, कुछ शिनाख्त मिले है उसी के आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला सब इंस्पेक्टर सिद्धवा जायभोये लोकल क्राइम ब्रांच में कार्यरत हैं। अज्ञात बाइक सवार शख्स महिला पुलिस अधिकारी पर एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। महिला सब इंस्पेक्टर गाड़ी में बैठी हुई थी। आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालघर क्राइम ब्रांच वसई यूनिट की सहायक पुलिस निरीक्षक सिद्धवा जायभाये शनिवार की रात 8 बजे पालघर से नालासोपारा अपने घर जा रही थीं। बर्गर किंग होटल से पार्सल लेकर जैसे ही वे बाहर आईं, तभी नकाबपोश बाइक सवार लोगों ने जायभाये पर एक राउंड फायरिंग कर दी। गोली, उनकी कार के बोनट पर लगी पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। घटना शनिवार रात ८ बजे की है।
उक्त वारदात विरार के नोवेल्टी होटल के पास हुई, आरोपी विरार फाटक की दिशा में बाइक लेकर फरार हुए। पुलिस ने इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। हमले के कारणों का अभी पता नही चल पाया हैं।