ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: माँ के घर पहुंचने की भनक लगी तो ब्वॉयफ्रेंड को भगाया, खुद कूदी खिड़की से, फिर हुआ…

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई: कुर्ला में एक लड़की को जैसी ही भनक लगी कि उसकी मां घर पहुंच गयी है, उसने प्रथम तल पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी। उस समय फ्लैट में उसका प्रेमी भी उसके साथ था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र के बैल बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना घटी। अधिकारी ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की अपने बेडरूम में बॉयफ्रेंड के साथ थी। जैसे ही उसे आभास हुआ कि मां घर पहुंच चुकी है, उसने बॉयफ्रेंड से भागने को कहा और फिर खुद खिड़की से छलांग लगा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई। बाद में लड़की ने अपने परिवार के सामने कबूला कि उसका प्रेमी सुनील झेंडे (20) उसके साथ था, इसलिए वह घबरा गयी थी।
वी बी नगर थाने के अधिकारी ने कहा, लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद हमने झेंडे को भादंसं एवं बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत बलात्कार और घर में अनाधिकार प्रवेश को लेकर गिरफ्तार कर लिया।