ठाणेदक्षिण मुंबईपश्चिम मुंबईपालघरपुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में आफत की बारिश, मलाड में दीवार गिरने से 18 की मौत, स्कूल-ऑफिस बंद

मुंबई में ५ दिन की बरसात ने १० साल का रिकॉर्ड तोड़ा…!

बारिश से बेहाल मुंबई के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी के कंट्रोल रूम का दौरा किया।

मुंबई, बारिश मुंबई के लिए आफत बन गई है। सड़कों सहित रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसकी वजह से शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों के अंदर बारिश का पानी भर गया है। बारिश के कारण लगभग 55 फ्लाइट्स को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। 52 उड़ानें रद्द कर दी गईं। बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कई निचले इलाकों में 5 से 6 फीट पानी भर गया है। जिनमें सायन, माटुंगा, सायन-कोलीवाड़ा, किंग सर्कल, गांधी मार्केट, दादर हिंदमाता, नेताजी पालकर चौक, अंधेरी, एसवी रोड अंधेरी सबवे  कुर्ला, साकीनाका, नालासोपारा, वसई, विरार, पालघर के आलावा कई इलाकों में पानी से भर गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। सरकार ने आज सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद रखने का फैसला किया है। भारी बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट फिसल गई, जिससे मुख्य रनवे बंद कर दिया गया है। मुंबई में बचाव के लिए नेवी की टीम भेजी गई है। 1000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शताब्दी अस्पताल पहुंचे।

बीएमसी ने रेलवे ट्रैफिक अपडेट्स जारी किए। इसके मुताबिक, सेंट्रल लाइन- सीएसटी से ठाणे (अप एंड डाउन) बंद है। इसके अलावा, वेस्टर्न लाइन – बोरीवली से वसई रोड (अप एंड डाउन) और हार्बर लाइन- सीएसटी से वाशी रोड (अप एंड डाउन) पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है।
वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि भारी बारिश की वजह से नालासोपारा, विरार और पालघर में ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे ट्रेन नंबर 12904, 22904, 22928,12962, 12902, 19208, 19218, 22944,12928, 12264, 19424, 12450,19020, 59442, 12298 और 12268 को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। इसमें मुंबई के मालाड पूर्व में 18, पुणे में 6 और कल्याण में 3 की जान गई।
बता दें कि मुंबई के मलाड पूर्व के पिम्परीपाड़ा में सोमवार देर रात 11:30 बजे एक दीवार गिरने से 18 की मौत हो गई और 60 जख्मी हो गए। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि मलबे के अंदर एक बच्चा और एक महिला दबे हुए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद NDRF के इंस्पेक्टर राजेंद्र पाटिल ने कहा था कि मलबे में किसी के नहीं मिलने के बाद बचाव कार्य को खत्म किया जा रहा है।
दीवार गिरने की घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शताब्दी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री योगेश सागर भी मौजूद हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मलाड हादसे के मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए मुवायजा देने का ऐलान किया है।
उधर, मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल, असम, बंगाल में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय नौसेना ने बीएमसी के आग्रह पर कुर्ला में बारिश से प्रभावित इलाकों और फंसे लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को लगाया है। NDRF, फायर ब्रिगेड और नौसेना की मदद से करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
बारिश से मुंबई जाम: सड़क, ट्रेन, लोकल, फ्लाइट ठप्प , बारिश की वजह से सड़कों पर घंटों तक जाम लगा हुआ है।
मलाड पूर्व के पिम्परीपाड़ा में दीवार गिरने से 18 की मौत हो गई और 60 जख्मी हो गए।

पुणे में 6 लोगों की मौत…
पुणे में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। यहां के अंबेगांव स्थित सिंघड़ कॉलेज की एक दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। उधर, कल्याण में सोमवार की रात करीब 12:30 बजे ऊर्दू स्कूल की दीवार गिरने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक जख्मी हो गया।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान…
मुंबई मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में शहर के कुछ उपनगरीय इलाकों में कई जगह भारी बारिश तो कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। उधर, मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम देखकर दिन की प्लानिंग करें। भारी बारिश में बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के तीन जिलों मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। भारी बारिश और भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सरकार ने यह फैसला किया है।

रेलवे का हेल्प डेस्क नंबर जारी –

मुंबई सेंट्र्ल रेलवे स्टेशन- 02267645526/02223087299

बांद्रा टर्मिनस- 02267647594/02226435756

दादर- 02267640704 

अंधेरी- 02267630053 

बोरीवली- 02267634146 

भोइसर- 02267638062

विरार- 02267639014 

नवसारी- 02267641731/02637250289 

वापी- 02267649438/02602462341 

वलसाड- 02267649453/026332241904 

सूरत- 02267641178/02612401792

मुंबई में भारी बारिश की वजह से हवाई यातायात पर भी भारी असर पड़ा है।
मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों के अंदर घुसा बारिश का पानी