दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

मुंबई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- जो काम कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने आठ सालों में कर दिखाया

नयी दिल्ली/मुंबई,(राजेश जायसवाल): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो बोलती है, वह करती है। जिन विवादित मुद्दों को पिछली सरकारों ने छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई, उन्हें मोदी सरकार ने एक झटके में जड़ से खत्म कर दिया। चाहे वो राममंदिर का निर्माण कार्य हो या कश्मीर का कलंक बनी धारा 370 का खात्मा। तीन तलाक हो अथवा अन्य कोई भी काम। जो काम कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने पिछले 8 सालों में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए जिसने देश की छवि ही बदलकर रख दी।
प्रधानमंत्री मोदी जी का आज जन्मदिन है। मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। उनके जन्मदिन पर देश के कोने-कोने में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। मोदी जी न केवल भारत के बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, और हमें गर्व है कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर रहा हूं। ये दौरे संगठन को मजबूत करने और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए हैं। इससे पहले, मैंने एक कल्याण में दौरा किया था और वहां मैंने अधिकारियों से बात की। वहां मैनें कहा, केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ राज्य की योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाना चाहिए। जिन लोगों को 40 साल से शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ा उन्हें अब 40 दिनों में शौचालय मिल गया। लेकिन शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिला पर क्या बीती होगी! मोदी सरकार ने पिछले आठ साल देश की जरुरतमंद गरीब, मजदूर और निम्र वर्ग के लिए काम किया है।
यहां किसी ने किसी उज्वला योजना की बात की तो किसी ने शौचालय से लेकर आयुष्मान भारत योजना में परिवार को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिला तो उनकी आखों में आंसू आ गए।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर आज शाम चेम्बूर के बाल विकास हॉल में एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत में फॉक्सकॉन परियोजना को लेकर पिछली ठाकरे सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो तीन साल से राज्य में सत्ता में थे, वे आज बोल रहे हैं। ‘मातोश्री’ के दरवाजे 3 साल से श्रमिकों के लिए बंद थे, वे आज बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद यह लोग बौखलाहट में बोल रहे हैं।

…जब हाथ में बल्ला लेकर मुंबई में क्रिकेट खेलने लगे अनुराग ठाकुर, लगाये चौके-छक्के!
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल से बहुत ही अधिक लगाव रहा है। यही कारण है कि भारत सरकार में उनके पास सूचना और प्रसारण के अलावा  युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भी है। ऐसे में गाहे-बगाहे जब भी उन्हें मौका मिलता है वे खेल में अपना हाथ आजमाने से नहीं चूकते हैं। आज चेम्बूर के गाँधी में मैदान में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब वे अपने तय कार्यक्रम से पहले स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में उतर गए। यहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। क्रिकेट खेलते हुए अनुराग ठाकुर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि अनुराग ठाकुर भारत सरकार में मंत्री रहने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड में भी प्रशासनिक पद पर रह चुके हैं। वे वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी उन्दा कार्य कर चुके हैं।
ठाकुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (एचपीओए) के अध्‍यक्ष, हॉकी हिमाचल के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश टेबल-टेनिस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष और हॉकी इंडिया के एसोसिएट उपाध्‍यक्ष रहे हैं। इन्‍हें विश्‍व प्रसिद्ध धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम के निर्माण का श्रेय जाता है जिसे विश्‍व के सबसे अधिक सुंदर स्‍टेडियमों में से एक माना जाता है।
2019 में, इन्‍हें सांसद के रूप में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्‍न’ पुरस्‍कार से नवाज़ा गया था, जिससे ये बीजेपी और उत्‍तर भारत में उस वर्ष यह सम्‍मान पाने वाले अकेले संसद सदस्‍य बने। इन्‍हें सामाजिक कल्‍याण, विशेष रूप से हेल्‍थकेयर, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज 2019’ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया और ये उस वर्ष इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित होने वाले अकेले केंद्रीय मंत्री बने। इन्‍हें वर्ल्‍ड इकॉनोमिक फोरम द्वारा ‘यंग ग्‍लोबल लीडर’ का भी सम्‍मान दिया गया है।
यही कारण है कि इस खेल से उनका काफी जुड़ाव है। सिर्फ क्रिकेट नहीं अन्य खेलों के लिए भी अनुराग ठाकुर देश में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं, जिससे कि युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला है। अनुराग ठाकुर ने देश में खेलो इंडिया, खेल प्रतिभा खोज योजना और फिट इंडिया जैसे मुहिम के माध्यम से युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
श्री ठाकुर को ग्‍लोबल फंड ने ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ आह्वान के तहत क्षयरोग के बारे में जागरूकता पैदा करने और मल्‍टी स्‍टेकहोल्‍डर पहल तैयार करने के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य की श्रेणी में अपना ‘ग्‍लोबल चैंपियन’ बनाया। ये युरोपियन यूनियन, भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्‍यक्ष, फिक्‍की भारत-अमेरिका सांसद फोरम और भारत-जर्मनी सांसद फोरम के अध्‍यक्ष भी रहे हैं। अनुराग ठाकुर का जन्‍म 24 अक्‍टूबर, 1974 को हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के समीरपुर में हुआ।