ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई में नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म; मामला दर्ज, हुई गिरफ्तारी

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में 12 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता का जीजा भी अपराध में था शामिल
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना एक महीने पहले की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। तब एक आरोपी आया और कहा कि उसके जीजा ने उसे महालक्ष्मी और लोअर परेल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बुलाया है, लेकिन जब पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने जबरदस्ती और धमकी देकर पीड़िता को पकड़ लिया। पुलिस ने आगे बताया कि मौके पर मौजूद अन्य आरोपी (लड़की का जीजा) लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ता को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित लड़की ने अपने परिवार द्वारा दर्ज की गई पुलिस शिकायत के एक महीने बाद अपने परिवार को इसके बारे में बताया।
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पहले आरोपी को न्यायिक हिरासत और दूसरे आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।