ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई में महिला ने लिव-इन पार्टनर का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर पुलिस स्टेशन जाकर किया सरेंडर

मुंबई: गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी में कल एक महिला ने प्रेमी की गला घोंट हत्या कर दी। उसने यह जघन्य अपराध इसलिए किया क्योंकि प्रेमी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था! प्रेमिका महिला चार बच्चों की मां बताई जाती है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रेमिका अपना जुर्म कबूलने के लिए पवई पुलिस स्टेशन गई थी। पवई पुलिस ने उसे आरे पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ३८ वर्षीय महिला का पहले पति से चार बच्चे हैं। लगभग एक साल पहले उसका रमजान शेख से आंखें चार हुई और अपने दो बच्चों के साथ वह प्रेमी के साथ रहने लगी। शफीक ने उससे शादी करने का वादा किया था। कल शाम को शादी को लेकर दोनों के बीच काफी अनबन हुई थी। उसी के बाद गुस्से में प्रेमिका ने शफीक की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। आरोपी प्रेमिका उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली है। उसके इस कृत्य में बच्चों में से किसी की सहभागिता है या नहीं, इसकी जांच आरे पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि फिल्टरपाड़ा इलाके की रहने वाली महिला जोरा शाह (३२) मृत युवक रमजान शेख के साथ करीब एक साल से लिव-इन में थी। रमजान भी पवई के फिल्टरपाड़ा क्षेत्र का ही रहने वाला था। वह जल्द से जल्द शादी करना चाहती थी, लेकिन रमजान शादी को कुछ दिन और टालना चाहता था। महिला ने आरोप लगाया कि वास्तव में रमजान शादी ही नहीं करना चाहता था। महिला ने बताया कि शुक्रवार को भी शादी की बात शुरू की तो कहासुनी हुई थी। हमेशा की तरह एक बार फिर रमजान ने बात टालने की कोशिश की। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई। इसके बाद महिला ने उसे पुलिस के पास चलकर निर्णय करने के लिए कहा। इसके लिए रमजान तैयार भी हो गया, लेकिन बीच रास्ते में महिला को उतारकर भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और यौन शोषण की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शनिवार की दोपहर महिला ने मौका देखकर अपने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका लिव-इन पार्टनर रमजान ऑटो ड्राइवर था। उसकी मुलाकात भी ऑटो में ही आते-जाते हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गया। शुरुआती दौर में वह युवती को घुमाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाता था। इसके बाद जब दोनों को एक दूसरे पर भरोसा हो गया तो वे दोनों लिव-इन में रहने लगे।

क्या है पूरा मामला? कैसे पार्टनर को उतारा मौत के घाट!
इस मामले में जोन- XII के पुलिस उपायुक्त सोमनाथ घरगे ने कहा है कि मृतक शेख ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह ऐसे करने से बचने लगा। शनिवार को जब महिला ने जोर देकर कहा कि, शेख को उसे शादी की तारीख बतानी चाहिए, तो उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है।
इससे महिला नाराज हो गई, क्योंकि उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। फिर दोनों ने मामले को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया। शेख ने अपना ऑटो-रिक्शा चालू किया और महिला उसके पीछे पैसेंजर सीट पर बैठ गई। उनके घर से थाने की यात्रा के दौरान, दोनों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद नाराज महिला ने अपना दुपट्टा निकाला और शेख के गले में लपेट दिया और चलते ऑटो में उसका गला घोंट दिया। बाद में उसने ऑटो छोड़ दिया और घटना की सूचना पवई पुलिस को दी। पवई पुलिस ने बाद में उसे आरे पुलिस थाने को सौंप दिया, क्योंकि घटना आरे के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रमजान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, मामले की जांच की जा रही है।