उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में 2 यूपी में 9 कोरोना वायरस के मरीज, देश में मरीजों की संख्या हुई 62

मुंबई: मुंबई में कोरोना वायरस के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस के ये पहले मामले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल सात मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 62 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कर्नाटक के कुलाबुर्गी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध एक व्यक्ति की मौत हो गई।

UP में 9 कोरोना वायरस के मरीज: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े में 9 लोगों के सैंपल पॉजिटिव (9 पाए गए हैं। वहीं 77 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार 469 लोगों की लैब रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना प्रभावित देशों से आए 3253 यात्रियों को विभिन्न जिला सर्विलांस यूनिट के माध्यम से जांचा गया। गुरुवार को 739 यात्रियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विभाग के अनुसार पॉजिटिव केसों के संपर्क में आए दिल्ली, गाजियाबाद और आगरा के 528 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उनकी सेहत ठीक है। इनमें से 8 लोगों को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर है। वहीं चीन से लौटे 1961 लोगों ने अपना 28 दिन का ऑब्जर्वेशन पीरियड पूरा कर लिया है।

जांच के लिए 554 सैंपल भेजे गए थे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एनआईवी, पुणे और केजीएमयू में टेस्टिंग के लिए कुल 554 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से पुणे में 5, केजीएमयू लखनऊ में 366, एनसीडीसी दिल्ली में 177 और बीएचयू वाराणसी में 6 सैंपल की जांच की गई। इनमें 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 469 सैंपल में कोरोना वायरस नहीं मिला है। 77 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।