ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: युवती से छेड़छाड़ करने पर 29 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या! 5 गिरफ्तार

मुंबई: छेड़छाड़ करने वाले एक 29 व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने रविवार को पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात मुंबई के वाकोला इलाके में हुई। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसका नाम मयूर जोशी है।
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर की रात साढ़े दस बजे सांताक्रुज के दत्तमंदिर रोड से गुजर रही एक लड़की पर जोशी ने फब्तियां कसीं। परेशान लड़की ने मानस मोरे (19) नाम के अपने दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद मोरे ने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर वहां बुलाया और सभी ने जोशी की लात घूंसों से पिटाई की। बुरी तरह जख्मी जोशी को बाद में तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मिलने बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी में मोरे और उसके साथी जोशी की पिटाई करते नजर आए। इसके पुलिस ने हत्या और दंगे के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मोरे और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी कॉलेज में पढ़ते हैं। डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही।