ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरशहर और राज्य

मुंबई: रिया चक्रवर्ती ने क्यों छोड़ा था सुशांत का घर…वकील ने बताई वजह!

मुंबई: रिया चक्रवर्ती के वकील ने पहली बार खुलासा किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने से महज 6 दिन पहले वह क्यों सुशांत का घर छोड़कर चली गयी थीं। वकील के अनुसार सुशांत राजपूत अपनी मौत से कुछ दिन पहले बहुत परेशान था। वह लगातार रो रहा था। उसने अपने परिवार को फोन करके कहा था कि वे उसके पास आ जाएं। इसके बाद जब सुशांत की बहन उसके पास आने के लिये राजी हो गईं तो सुशांत ने रिया को 8 जून को कहा कि वह उसकी बहन के आने से पहले अपने परिवार के पास चली जाये।
एक इंटरव्यू में रिया के वकील ने बताया, सुशांत अपने परिवार को फोन कर रहा था और उन्हें अपने पास आने को कह रहा था। उनकी बहन मीतू 8 जून को उनके पास आकर रहने के लिए राजी हो गयी। उधर रिया खुद अपनी ‘एंग्जाइटी’ और ‘पैनिक अटैक्स’ से परेशान थी। सुशांत की देखभाल करने के चलते स्थिति और बिगड़ गई थी। वकील ने बताया कि हालांकि रिया अपने परिवार के पास तो जाना चाहती थी लेकिन वह सुशांत को छोड़ने में बिलकुल भी सहज नहीं थी। वहीं रिया के वकील ने आरोप लगाया कि राजपूत के परिवार के साथ रिया का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था।
अप्रैल, 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। प्रिंयका ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और अजीब बर्ताव कर रही थीं। रिया ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सुशांत के घर वापस चलना चाहिए। वापसी की बात कहने पर भी वह शराब पीती रहीं जबकि रिया वापस आ गईं क्योंकि उन्हें अगले दिन शूट पर जाना था। रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं पर वह अचानक जाग गईं क्योंकि उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही हैं और अजीब हरकतें कर रही है। रिया बहुत ज्यादा सदमे में थीं और उन्होंने तुरंत उन्हें कमरे से चले जाने को कहा। नतीजा ये हुआ कि रिया ही घर से चली गईं। जब बाद में रिया ने सुशांत को ऐसा करने की वजह बताई तो उनका अपनी बहन से इसी बात पर झगड़ा हो गया। हालांकि रिया अपने परिवार के पास जाना चाहती थी लेकिन वो सुशांत को छोड़ने में बिलकुल भी सहज नहीं थी। उसी दिन रिया ने डॉक्टर सुजैन वॉकर के साथ अपना एक थैरिपी सेशन भी अरेंज किया था और सुशांत से पूछा था कि क्या वह सेशन के बाद जा सकती है, लेकिन सुशांत ने कहा कि इससे पहले कि मुट्ठू आ जाये तुम चली जाओ।
इंटरव्यू में रिया के वकील ने बताया कि रिया सीबीआई जांच के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्होंने बिहार पुलिस में दर्ज कराए गए एक अनैतिक केस को चुनौती दी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रिया ने कभी भी महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से न तो मुलाकात की है और न मिली हैं। हालांकि वह ठाकरे के अच्छे दोस्त डिनो मोरिया को जानती हैं।

सुशांत के वकील ने क्या बताया
हालांकि जब सुशांत के वकील से संपर्क किया तो उन्होंने इन बातों से इनकार किया। उनके मुताबिक तथ्य इसके बिलकुल उलट है। उन्होंने कहा, सुशांत की बहन को वहां जाकर रहना पड़ा क्योंकि रिया सुशांत के पास से चली गई थी। उसे बताना चाहिए कि उसने क्यों सुशांत का नंबर ब्लॉक किया था यदि वह सुशांत के भले के लिए उसे छोड़कर गई थी। सुशांत के पिता के वकील ने कहा, पार्टी प्रकरण बारे में मेरा बहुत सीमित जवाब ये है कि वो झूठे आरोप लगा रही है। सुशांत ने इस बात के लिए बाद में अपनी बहन से माफी भी मांगी थी। पूरे परिवार को पता है कि ये झूठा आरोप है।