दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: लंदन की तर्ज पर महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’

मुंबई: लन्दन के बकिंगहॅम पॅलेस में हर दिन होने वाले चेंज ऑफ गार्ड की तर्ज पर अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में भी ‘चेंज ऑफ गार्ड’ देखने को मिलेगा। आगामी 1 मई, महाराष्ट्र दिवस से इसकी शुरुआत होगी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी है। ब्रिटेन के राज परिवार के निवास स्थान बर्मिंघम पैलस में होने वाले चेंज आफ गार्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। इसी तरह के दृश्य अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में देखने को मिलेंगे। देशमुख का मानना है कि आम नागरिक सहित मुंबई में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह आकर्षण हो सकेगा।
गृहमंत्री अनिल देशमुख पर्यटनमंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच कर इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान शहीद जवानों के सम्मान में पुलिस मुख्यालय़ में शहीद गैलरी बनाने का भी फैसला लिया गया। देशमुख ने बताया कि आगामी 1 मई से हर रविवार को महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में चेंज आफ गार्ड का आयोजन किया जाएगा। चेंज आफ गार्ड के तहत एक पाली के सुरक्षा रक्षक अपना कार्यभार दूसरी पाल के सुरक्षा रक्षकों को सौपेंगे। इस दौरान पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी।