ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: लूट की वारदात को अंजाम देने के पहले पहुंचे हवालात! मुंबई पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

मुंबई: अक्सर फिल्मों में यह दिखाया जाता है कि पुलिस देर से या घटना के बाद मौके पर पहुंचती है। लेकिन यहां हकीकत में मुंबई पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही मौके पर पहुंचकर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग ने 80 लाख रुपयों की लूट का प्लान बनाया था।

कई वारदातों को अंजाम दे चुका है ये गैंग
मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरों का यह गैंग बीते कई दिनों से मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देता था। यह गैंग फूल-प्रूफ प्लानिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग के नाम एक और वारदात दर्ज होती। इससे पहले इनके प्लान की जानकारी पुलिस को लग गई और बिना देरी किये इस गैंग के 3 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।

पहले रेकी फिर क्राइम
यह गैंग पहले इस बात की जानकारी जुटाता है कि कहाँ किसके पास ज्यादा कैश और जेवरात रखे हैं। फिर लूट की वारदात को अंजाम देता था। पिछले दिनों यह गैंग मुंबई के कुर्ला इलाके में एक घर मे रखे 80 लाख के कॅश और जेवरात पर अपना हाथ साफ करने की तैयारी में था। पूरा प्लान बन चुका था। जिसके घर चोरी करनी थी उसकी पूरी जानकारी भी मिल गयी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए यह गैंग कुर्ला इलाके में इकठ्ठा भी हो गया था। हालांकि यह गैंग अपने प्लान को पूरा कर पाते उसके पहले पुलिस इनका प्लान फेल कर दिया। इस धरपकड़ में गैंग के दो सदस्य भागने में कामयाब हो गए जबकि 3 लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।