दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

मुंबई: विपक्षी दलों का 19 को भाजपा सत्ता छोड़ो आंदोलन…

मुंबई: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में सभी विपक्षी दलों द्वारा 19 दिसंबर को शाम चार बजे से अगस्त क्रांति मैदान से ‘भाजपा सत्ता छोड़ो आंदोलन’ चलाया जाएगा। इस बारे में मंगलवार को सभी विपक्षी दलों की एक बैठक मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में हुई।
इस बैठक में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड, उपाध्यक्ष मधू चव्हाण, चरण सिंह सप्रा, राकांपा के मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी, कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड महेंद्र सिंह और कॉमरेड प्रकाश रेड्डी उपस्थित थे।
बैठक के बाद गायकवाड ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन कानून लोकतंत्र के अनरूप नहीं है। यह कानून संविधान के विपरीत है। इस तरह का कानून लाकर सरकार संविधान की धाराएं बदलना चाहती है। यह कानून डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान का अपमान है। इसीलिए जिस अगस्त क्रांति मैदान से अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी, वहीं से भाजपा सत्ता छोड़ो आंदोलन की शुरुआत होगी।