ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: विरार में मिला दादर के एक साड़ी स्टोर के मालिक के बेटे का शव!

मुंबई: मुंबई के दादर में एक प्रसिद्ध साड़ी स्टोर के मालिक के 46 वर्षीय बेटे का शव पालघर जिले के विरार में मिला। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मांडवी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्पेश मारू का शव गुरुवार को खुले भूखंड पर मिला था, जिसके बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था। हमने उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान का पता लगाया। हमें मौके पर दवाओं का एक पैकेट और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हमने मुंबई के दादर पुलिस थाने को इसकी जानकारी दे दी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि मारू ने दवा का ओवरडोज़ लिया हो, और जांच में पाया गया कि वह संभवतः अवसाद से पीड़ित था। अधिकारी ने बताया कि वह बुधवार को अपने पिता का जन्मदिन मनाने के बाद घर से बाहर निकला था।