महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: शिवसेना का भाजपा पर हमला, महापौर बोलीं- हम बताएंगे भाजपा के घर में कैसे हुआ है लव जिहाद

मुंबई: शिवसेना प्रवक्ता तथा मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। शनिवार को महापौर ने कहा कि लव जिहाद के मुद्दे को उछालना भाजपा का एक खेल है। हम निचले स्तर की राजनीति नहीं करना चाहते हैं। लेकिन यदि भाजपा वाले राजनीति पर उतारू हो गए, तो हम भी बताएंगे कि उनके घर में लव जिहाद कैसे हुआ है। किसकी बहन ने किसके साथ विवाह किया है। हमने भी होम वर्क किया है। एक-एक पन्ना खोलते जाएंगे। पेडणेकर ने कहा कि लव जिहाद का मुद्दा शिवसेना के एजेंडे में नहीं है, क्योंकि लड़के और लड़की की पंसद पर विवाह निर्भर करता है। कई लोग तो माता-पिता को बताए बिना विवाह कर लेते हैं। महापौर पेडणेकर ने कहा कि हम तो खुले आम कहते हैं कि हां, हमने लव मैरिज किया है। पेडणेकर ने कहा कि भाजपा को लव जिहाद पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।