ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: सितंबर तक चलेगी ‘महाविकास आघाड़ी सरकार’: राणे

शिवसेना नेता संजय राउत को राणे की चुनौती- आओ कर्नाटक में चल कर करते हैं आंदोलन

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से ध्यान भटकाने के लिए शिवसेना कर्नाटक सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
भाजपा नेता राणे ने कहा कि इससे पहले कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाए जाने की घटनाएं नहीं हुई हैं क्या? उस समय शिवसेना के लोग कहां थे? राणे ने कहा कि शिवसेना अपनी सुविधा के अनुसार शिवाजी महाराज के नाम का उपयोग करती है।
राणे ने शिवसेना सांसद संजय राऊत की बेलगाम में आंदोलन करने की चुनौती को स्वीकार कर लिया। राणे ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र में भरपूर काम है पर मैं खाली बैठा हूं। मैं कर्नाटक के बेलगाम में आंदोलन करने को तैयार हूं। अब राऊत बताएं कि वे कर्नाटक में कब आ रहे हैं? राणे ने कहा कि मैं राऊत को नेता नहीं मानता हूं, इसलिए मैं कर्नाटक में राऊत के साथ बैठ आंदोलन नहीं करूंगा बल्कि मैं भाजपा की तरफ की ओर से अलग से आंदोलन करूंगा। इससे पहले रविवार को राऊत ने कहा था कि यदि जरूरत पड़ी, तो मैं विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस के नेतृत्व में कर्नाटक में आंदोलन के लिए तैयार हूं।

सितंबर तक चलेगी सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने दावा किया है कि प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार सितंबर महीने तक चलेगी। सोमवार को उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार जैसे-तैसे एक महीने तक और चलेगी। इसके बाद सरकार गिर जाएगी! महाविकास आघाड़ी के तीन घटक दलों में विवाद है। तीनों दलों में सर्वसहमति नहीं है। इसलिए सरकार आगे नहीं चल पाएगी।