ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: 3 साल के बच्चे ने खुद कमाकर पुलिस को दान किए 50 हजार रुपये!

मुंबई: कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करने में जुटा है। इसी कड़ी में मुंबई में रहने वाला एक 3 साल का बच्चा तब सोशल मीडिया पर छा गया जब उसने अपने आप कमाए हुए पैसे मुंबई पुलिस को दान किए।
बता दें कि मंगलवार को 3 साल के बच्चे कबीर ने मुंबई पुलिस के मुख्‍यालय पहुंचकर 50,000 रुपये का चेक दान किया। कबीर ने ये रुपये खुद कप केक बेच कर कमाए हैं। कबीर अपने माता-पिता करिश्मा और केशव के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कबीर की एक वीडियो ट्वीट को किया। जिसमें कबीर के इस प्रयास को सराहा गया है।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस द्वारा किए गए इस ट्वीट को 1000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और बहुत सारे लोगों ने कमेंट्स भी किए।