महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुन्ना भाई बोले- मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा; मंत्री ने किया था उनके राजनीति में आने का दावा…

मुंबई, मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने फिर से राजनीति में आने से फिलहाल इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को दावा किया था कि संजय उनकी पार्टी राष्ट्रीय समाज पक्ष (रासप) में शामिल होंगे।
संजय दत्त ने कहा, रासप प्रमुख महादेव जानकर उनके दोस्त और भाई जैसे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। रासप महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि हमने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए सिनेमा जगत में काम करना शुरू किया है। इसी क्रम में संजय दत्त 25 सितंबर को हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

2009 में समाजवादी पार्टी से की थी शुरुआत
बता दें कि संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लखनऊ लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे। संजय सपा के महासचिव भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बहन और कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार किया था। संजय के पिता सुनील दत्त भी राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। सुनील दत्त भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। हालांकि संजय दत्त ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी पर अब वें दोबारा राजनीति में नहीं आना चाहते हैं।