उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

यूपी में कांस्टेबल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़ित महिला ने खाया जहर!

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवई में कान्सटेबल अमित कुमार द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर कई महीनों तक दुष्कर्म करने के बाद महिला ने जहर खा लिया। रविवार को पुलिस ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। घटना के बाद से 5 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने कहा बताया कि महिला ने शुक्रवार को चूहों को मारने वाला जहर खा लिया था। उसके बाद उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
मिली जानकारी मुताबिक, 2 बच्चों की मां ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने बंदूक की नोंक पर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। उसने कहा कि अब उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था।
महिला के पति जो कि एक दुकानदार है, उसने पुलिस को बताया, जब से कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया गया था, वह और उससे जुड़े लोग हम पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। एक महिला कांस्टेबल ने मेरी पत्नी को धमकी दी कि वह पैसे लेकर मामला सुलझा ले वरना वह उसे जेल में डाल देगी।
रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने कहा, आरोपी अमित पटवई पुलिस स्टेशन में तैनात था। शिकायत मिलने के बाद उस पर मामला दर्ज कर निलंबित कर दिया गया। महिला के जहर खाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि कांस्टेबल ने पहले महिला के पति से दोस्ती की और फिर उसकी पत्नी का यौन शोषण करने लगा। आरोपी के खिलाफ पटवई थाने में धारा 376 (2), 452 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।