उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के DM बदले गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।योगी सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं।
इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।
कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनके पद से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।