उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलराजनीतिशहर और राज्य

ये शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री हैैं, यह सरकार दुर्बल सरकार है:प्रियंका

बाराबंकी, प्रियंका गाँधी उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो में शामिल होने के बाद बाराबंकी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके मुुुुख्य निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।
उन्होंने कहा कि जब आपने उन्हें चुना तो मन में विकास की आशा थी लेकिन पांच सालों पहले जिसे आपने चुना वह आपको भूल चुके हैैं। वह कहते थे गरीबी से उठकर गए हैैं लेकिन वह आपको भूल चुके हैैं। ये नाता कैसे टूटा? जब किसी को सत्ता हासिल होती है तो उसके मोह में वह भूल जाता है किसने सत्ता दी है। उसे लगता है कि यह सत्ता उसकी है। ये भूल चुके हैैं कि यह आप लोगों ने दी है।
प्रियंका ने कहा कि जब इनका छप्पन इंच का सीना है तो वे डरते है, विपक्ष से आप से। ये शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री हैैं, यह सरकार दुर्बल सरकार है। जब आप वोट देने जाएं तो प्रत्याशी की नीत और नीयत के बारे में जरूर सोचें। भाजपा की नीतियां बड़े-बड़े लोगों के लिए बनाई गई है और उनकी नीयत भी ठीक नहीं है। इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों को भी गिनाया। कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा की है वह कर के दिखाया है।