मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

लॉकडाउन: पापा सैफ के साथ तैमूर ने की घर की दीवारों पर पेंटिंग, करीना ने ऐसे किया रिएक्ट…

मुंबई: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन किया गया है। आम लोगों के साथ-साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री पर भी लाॅकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स घरों में कैद हो गए है। वहीं ये स्टार्स अब सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं। सेलेब्स हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट ही करते रहते हैं। अब हाल ही में करीना कपूर ने बताया है कि उनके पति सैफ और बेटे तैमूर पर लॉकडाउन का कैसा इफेक्ट पड़ रहा है।
करीना ने हाल ही में इंस्टा पर सैफ और तैमूर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों बाप-बेटे पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले करीना ने पति सैफ की तस्वीर शेयर की। सामने आई तस्वीर में सैफ दीवार पर पेंटिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बेबो ने कैप्शन में लिखा- जब सैफ ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे लिए फ्लावर्स लेकर आया हूं। मेरे दिमाग में एक अलग ख्याल आया। क्वारंटीन गिफ्ट्स ऐसे होते हैं।
वहीं इसके बाद उन्होंने अपने लाडले तैमूर की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तैमूर भी पिता की ही तरह पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं तैमूर ने तो दीवार के साथ ही दरवाजे को भी नहीं छोड़ा और उसके ऊपर भी पेंटिंग की।
इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को नहीं रोक सकती है। इसके अलावा करीना खुद की एक तस्वीर शेयर कर बाप-बेटे की पेटिंग पर अपना रिएक्शन दिया।
करीना का ये रिएक्शन देखने लायक है। करीना ने इस के साथ कैप्शन में लिखा- इसी बीच मैं आश्चर्यचकित थी कि क्या बनाया जा रहा था। करीना द्वारा शेयर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।