मुंबई, वडाला टी.टी.पुलिस ठाणे अंतर्गत भारतीय कमला नगर में एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर फरार हो गया। उक्त घटना शनिवार सुबह २० अप्रैल की है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सांगले ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस ठाणे अंतर्गत स्थित भारतीय कमला नगर झोपड़पट्टी में रहने वाला फैजुल रहमान कुरैशी नामक व्यक्ति शनिवार सुबह अपनी पत्नी रीता जैसवार (३२) जो कि आरोपी की दूसरी पत्नी बताई जा रही थी कि हत्या कर फरार हो गया था। लेकिन वह उससे शादी नहीं किया था। पिछले ४ साल से ऐसे ही उसके साथ में रहता था और घर खर्चे को लेकर झगड़ा हुआ करता था। आरोपी शादीशुदा है और वह अपनी पहली पत्नी के साथ विक्रोली में रहता है। आज वडाला टी.टी.पुलिस की टीम ने फरार आरोपी को दिल्ली से पकड़ा और मुंबई लाया है। आगे की तहकीकात पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव कर रहे हैं।


