ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

वडाला में नाबालिग लड़के से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी फरीद अकबर चौधरी

मुंबई, वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय नगर में शुक्रवार को एक सात वर्षीय बालक के साथ कथित तौर पर दुराचार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी फरीद अकबर चौधरी (२३) को डोंगरी से गिरफ्तार कर लिया है।

वडाला टी. टी. पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सांगले ने बताया कि शुक्रवार ७ जून दोपहर के वक़्त जब बच्चा घर पर अकेला था तभी आरोपी ने अकेले का फायदा उठाते हुए बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब बच्चे के माता-पिता काम से वापस घर लौटे तो बच्चे ने आपबीती सुनाई तो बच्चे के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और वडाला टी. टी. पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी फरीद अकबर चौधरी के खिलाफ एफआईआर क्र.१७०/१९ भारतीय दंड कानून सहित आईपीसी की धारा ३७७ ( आप्रकृतिक लैंगिक संभोग ) ४५२ (जबरन घर में घुसना) पनिशमेंट ऑफ सेक्सुअल चाइल्ड हर्रेसमेन्ट की धारा ४,६,८,१२, के तहत मामला दर्ज कर आरोपी फरीद अकबर चौधरी (२३) को मुंबई के डोंगरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आगे मामले की जाँच वडाला टी. टी. के पुलिस अधिकारी सालुंके कर रहे हैं और पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।