उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

वाराणसी: राजघाट पुल से गंगा नदी में कूदे प्रेमी युगल! पुल पर मिली बाइक के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन

वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल से शुक्रवार की रात प्रेमी युगल ने हाथ पकड़कर गंगा नदी में छलांग लगा ली। पुल पर बाइक खड़ी देख लोगों को आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। आदमपुर व रामनगर पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन करने में जुट गई। काफी देर तक दोनों का पता नहीं चला। गंगा में कूदे युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट के स्टेट्स पर एक पोस्ट भी जारी किया है। आशीष नाम का युवक आइकॉन कंपनी में ब्राडबैंड लगाने का काम करता था और सोनपुरा निवासी युवती से प्‍यार करता था। जबकि परिजन इसके खिलाफ थे। इस वजह से संभवत: दोनों ने यह कदम उठाया है।
पुलिस का कहना है कि किसी ने कूदते नहीं देखा है। केवल पुल पर बाइक खड़ी होने के आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि, गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश की जा रही हैं। बताया जाता है कि एक बाइक पर लड़का व लड़की एक साथ पुल पर पहुंचे। यहां लड़के ने बाइक पर हेलमेट व पानी की बोतल रख दी। कुछ देर बाद लड़का व लड़की एक दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा नदी में कूद गए। काफी देर तक बाइक खड़ी देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोताखोर दोनों की तलाश करने लगे लेकिन काफी देर तक दोनों का पता नहीं चल सका। बाइक में किसी तरह की कोई चीज नहीं मिली, जिससे उनकी पहचान की जा सके। पुलिस ने बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो वह पाण्डेयपुर निवासी आशीष कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल, पुलिस घर का पता लगाने में जुटी है।