उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

विकास दुबे को Salute करने वाला कोचिंग संचालक किलकिल सचान गिरफ्तार…

कानपुर: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिकरू गांव में आठ पुलिस वालों की हत्या को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे अभी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है. दुबे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
वहीं कुख्यात अपराधी विकास दुबे प्रकरण में विवादित ट्वीट करने वाले कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काकादेव में कोचिंग चलाने वाले किलकिल सचान ने सोशल मीडिया पर विकास दुबे मामले में भड़काऊ पोस्ट डाली थी। उसकी पोस्ट के बाद तमाम लोगों ने आपत्ति जताई थी।
इतना ही नहीं किलकिल सचान ने एक के बाद एक कई पोस्ट किए और कमेंट्स में भी आपत्तिनजक शब्द लिए। उसने विकास दुबे को सल्यूट किया और लिखा- ‘ब्राह्मण हो तो विकास दुबे जैसा शेर’। दुर्बल जनता को नहीं बल्कि पुलिस को मारा है। ‘Salute You Vikas Dubey JI‘ पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की और आईटी ऐक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। किलकिल सचान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
काकादेव थाना प्रभारी के के दीक्षित ने बताया कि किलकिल सचान नागेश्वर अपार्टमेंट केशवपुरम का रहने वाला है। उसकी पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। उसकी पोस्ट से समाज में माहौल बिगड़ रहा था, जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।